कुशीनगर, फरवरी 25 -- राकेश कुमार गौंड़ पडरौना। जनपद मुख्यालय स्थित स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन पर्ची की सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है। इसके बाद मरीज कहीं से भी अपना ऑनलाइन पर्ची निकालकर डॉक्टर को दिखा सकेंगे। ऐसे मरीजों के लिए अलग लाइन लगेगी। इसके अलावा मरीजों को अपना आधार एवं मोबाइल नंबर भी लेकर आना होगा। उनका नंबर आभा आईडी से जुड़ जाएगा, जिसके बाद इलाज और जांच से संबंधित पूरा ब्योरा अपने मोबाइल पर भी देख सकेंगे। एम्स, केजीएमयू और एसजीपीजीआई जैसी ऑनलाइन पर्ची की सुविधाएं अब कुशीनगर के मेडिकल कॉलेज में भी शुरू होने जा रही हैं। शासन के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज में भी ऑनलाइन पर्ची की सुविधा मिलेगी। पर्ची बनवाने के लिए पहली बार मरीजों को अपना आधार कार्ड एवं मोबाइल लेकर आना होगा। ताकि मोबाइल पर ओटीपी भेजे जाने पर तत्काल वेरीफिकेशन ...