देवरिया, फरवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ उमड़ी। सोमवार को करीब चार हजार लोग इलाज कराने पहुंचे थे। हर लंबी कतार होने से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मेडिसिन, आर्थो,बाल रोग, ईएनटी, पल्मोनरी मेडिसिन, स्किन विभाग में मरीजों की लंबी कतार रही। इन स्थानों पर डॉक्टर को पहले दिखाने को लेकर धुक्का-मुक्की भी हुई। सांस फूलने के साथ चेस्टपेन की शिकायत लेकर लोग पहुंचे थे, वहीं वायरल इंफेक्शन, श्वास, नस, त्वचा व कान रोग से पीड़ित अधिक मरीज रहे। इसके अलावा आंख से संबंधित बीमारी से पीड़ित भी पहुंचे थे। दवा काउंटर और एक्स-रे जांच के लिए लोगों को डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हुई। मेडिकल कॉलेज में रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुलने पर भीड़ रही...