उरई, अप्रैल 24 -- उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में डॉक्टरों की लापरवाही से हुई मौत मामले में जिलाधिकारी ने एडीएम और सीएमओ को मामले की जांच सौंप दी है। डीएम ने जांच में दोषी पाए जाने वाले डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। दो दिन पूर्व राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में सड़क दुर्घटना में घायल युवक पवन सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह की मौत पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी विभाग में समय पर इलाज नहीं किया गया और डॉक्टरों की लापरवाही के चलते युवक की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल जांच के आदेश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी न्यायिक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले की निष्पक्ष जांच के लिए नामित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.