प्रयागराज, जून 16 -- मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में नए महिला छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण प्रभारी डॉ. मान सिंह के अनुसार 100 बेड के प्रस्तावित छात्रावास का निर्माण दो साल में पूरा होगा। इसकी लागत लगभग 10 करोड़ रुपये है। नया छात्रावास पुराने छात्रावास के सामने बनाया जा रहा है। इसका भूमि पूजन मार्च में किया गया था। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 200 सीटों पर हर वर्ष प्रवेश होता है। इसमें छात्राओं की संख्या लगभग 50 फीसदी रहती है। प्रयागराज के अलावा अन्य प्रदेश के जिलों व राज्यों की छात्राओं को छात्रावास की जरूरत रहती है। वर्तमान में छात्रावास की क्षमता 150 बेड की है। इसलिए नए छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। छात्रावास का निर्माण कार्य तेजी से चल रह है। इसके निर्माण में पश्चिम बंगाल और मप्र के लगभग 40 मजदूर कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.