बदायूं, अगस्त 15 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार, विशेष अतिथि प्रोफेसर डॉ. श्रीनिवासन गांधी प्रधानाचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू कराया। कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, कविता और कहानी के माध्यम से देश के जांबाजों के योगदान को याद किया। प्राचार्य ने कहा कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और समयानुकूल कार्य करना ही सच्ची देशभक्ति है। डॉ. मुक्तयाज हुसैन, डॉ. वेंकटनारायणा, डॉ. अमित कुमार, डॉ. श्रवण कुमार भार्गव मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.