बस्ती, नवम्बर 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल के बाल रोग विभाग में बाल दिवस मनाया गया। विभागाध्यक्ष डॉ़ अलका शुक्ला के नेतृत्व में ओपीडी से लेकर वार्ड तक गुब्बारों सजाया गया। ओपीडी में इलाज के लिए आए बच्चों को पेन, कॉपी, तोहफे और मिठाइयां बांटी गईं। इस मौके पर डॉ़ श्याम, डॉ़ सोनल, डॉ़ आफतब आलम, डॉ़ केएन गुप्ता, डॉ़ अमिर आदि की भागीदारी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...