औरैया, जनवरी 13 -- ककोर, संवाददाता। पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, औरैया में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने की। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, उनके दुष्परिणामों, हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता, सुरक्षित ड्राइविंग एवं यातायात नियमों के महत्व जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने कहा कि लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं में कई परिवार प्रभावित होते हैं, इसलिए नियमों का पालन बेहद जरूरी है। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश वीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.