बदायूं, जनवरी 3 -- बदायूं। चाइल्डलाइन द्वारा भर्ती कराए गए एक अज्ञात नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई। नवजात को बरेली के जिला अस्पताल से रेफर कर राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया। बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अग्रज गांव के जंगल में एक दिसंबर को नवजात बच्चा गंभीर हालत में पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को सुरक्षित चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया था। चाइल्डलाइन द्वारा बच्चे को 'उदय' नाम दिया गया। प्रारंभिक देखभाल के दौरान नवजात की स्थिति सामान्य बताई जा रही थी, लेकिन 25 दिसंबर को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत चिंताजनक होने पर चाइल्डलाइन की ओर से नवजात को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.