सोहरामऊ(उन्नाव)। संवाददाता, दिसम्बर 7 -- यूपी के उन्नाव में सरस्वती मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिटेंडेंट पर एएनएम सेकेंड ईयर की छात्रा ने बैड टच का आरोप लगाया। शिकायत के बाद छात्रा को ही धमकाया गया और कॉलेज से बाहर निकाले जाने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में जमकर बवाल काटा। नारेबाजी, धक्का-मुक्की, झड़प और अफरा-तफरी के बीच हालात इतने बिगड़े कि छह थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। पीड़ित पक्ष, मेडिकल सुपरिटेंडेंट की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीरें दी गईं। मामला शांत कराने के लिए विशाखा कमेटी गठित कर दी गई। अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी सोहरामऊ स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में एएनएम सेकेंड ईयर की छात्रा है। छात्रा के मुताबिक, 17 नवंबर को वह कॉलेज परिसर स्थित हॉस्पिटल में ट्रेनिंग कर रही थी, तभी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.