सुल्तानपुर, फरवरी 11 -- सुलतानपुर। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को बेसिक मेडिकल शिक्षा पाठ्यक्रम के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की ओर से नियुक्त समन्वयक आईएमएस बीएचयू डॉ. अतनु राय के मार्ग दर्शन में पूरा हुआ। कार्यक्रम के समापन सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रियंक वर्मा ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए चिकित्सा शिक्षा में नवाचार, दक्षता आधारित पाठ्यक्रम एवं प्रभावी शिक्षण पद्धतियों के महत्व पर प्रकाश डाला। एमईयू सदस्य एवं प्रोफेसर डॉ. सलिल कुमार श्रीवास्तव तथा एमईयू समन्वयक डॉ. सुपर्णा दुबे ने प्रशिक्षण की उपयोगिता और भविष्य में इसके सकारात्मक प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संसाधन व्यक्तियों के रूप में डॉ. अंकित गंगवार, डॉ. अमृता एवं डॉ. पायल सिंह ने विभिन्न सत्रों का संचालन किया...