देवरिया, फरवरी 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को बिलिंग काउंटर पर भीड़ रही। मरीजों और तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई। प्रिंटर खराब होने से एक काउंटर पर कार्य होने से समस्या आई। वहीं आर्थों, मेडिसिन, चेस्ट, पल्मोनरी मेडिसिन, स्किन, बाल रोग में मरीजों की लंबी कतार रही। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धक्का-मुक्की भी हुई। बुखार, सर्दी, खांसी, नस, जोड़ों के दर्द, श्वास, कान, त्वचा रोग से ग्रसित अधिक मरीज रहे। सांस फूलने के साथ चेस्टपेन की शिकायत लेकर भी लोग पहुंचे थे। एक्स-रे के लिए भी लोगों को इंतजार करना पड़ा, जिससे दिक्कत हुई। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को करीब तीन हजार लोग इलाज कराने पहुंचे थे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह नौ बजे से कतार लग गई। करीब दो हजार लोगों ने रजिस्ट्रेश...