देवरिया, फरवरी 5 -- देवरिया, निज संवाददाता महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भीड़ रही। वायरल फीबर के पीड़ित मरीज बढ़े हैं। इसके अलावा श्वास, कान, नस, जोड़ों के दर्द, आंख, कान व त्वचा रोग से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक रही। मेडिसिन, बाल रोग, हड्डी रोग, ईएनटी, चेस्ट, स्किन विभाग में मरीजों की लंबी कतार रही। सांस फूलने के साथ चेस्टपेन की शिकायत लेकर भी लोग पहुंचे थे। डॉक्टर को पहले दिखाने को लेकर धुक्का-मुक्की भी हुई। दवा काउंटर और एक्स-रे जांच के लिए लोगों को डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा, वहीं सर्वर धीमा चलने से पैथालाजी रजिस्ट्रेशन कराने में भी परेशानी हुई। मौसम बदलने व हवा चलने से ठंड बढ़ी है। इसका लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में करीब तीन हजार से अधिक लोग इलाज कराने पहुंचे थे। दो हजार से अधिक लोगों ने...