देवरिया, फरवरी 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही मरीजों को इसका लाभ मिलने लगेगा। अभी यह व्यवस्था नहीं होने से ज्वाइंटपेन, नस से संबंधित मरीजों, दिव्यांगों, मनबुद्धि बच्चों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसके लिए उन्हें निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिजियोथेरेपी सेंटर शुरू होने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी। फिजियोथेरेपी केंद्र के फरवरी माह के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। ठंड में नस तथा जोड़ों के दर्द के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है, जबकि पैरलासिस से लोग पीड़ित होते हैं। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के आर्थों विभाग में हर रोज करीब चार सौ मरीजों का इलाज होता है। इसमें हड्डी टूटने तथा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.