गोरखपुर, जून 10 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में भर्ती 50 वर्षीय दिव्यांग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव ले जाना चाहते थे। जब मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी शव को मोर्चरी में रखवाने के लिए ले जाने लगे तो परिजन ट्रॉमा सेंटर के बाहर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस परिजनों को समझा बुझाकर शव मोर्चरी में भेजवाई। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा क्षेत्र के तरकुलवा भरवालिया निवासी कैलाश (50 वर्ष) का शादी से पहले धान कुट्टी मशीन की चपेट में आने से दाहिना हाथ व पैर काटना पड़ा था। दिव्यांग कैलाश 2 जून की रात छत पर सो रहे थे। छत से उतरते समय फिसलकर गिरने से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में भर्ती थे। सोमवार की शाम कैलाश की मौत हो गई। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.