हल्द्वानी, जुलाई 8 -- हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के त्वचा रोग विभाग में पीजी की कक्षाएं चालू करने की कोशिशों को झटका लगा है। इसकी वजह त्वचा रोग विभागाध्यक्ष (प्रोफेसर) का तबादला होना है। मामले में नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने मामले में रिपोर्ट मांग ली है। कॉलेज प्रशासन पिछले साल से त्वचा रोग, हड्डी, फार्मकोलॉजी और रेडियोथेरेपी में पीजी की कक्षाएं शुरू करने की कोशिश कर रहा है। पिछले साल उसने फिजियोलॉजी में दो, रेडियोथेरेपी, त्वचा रोग, हड्डी रोग में तीन-तीन 2 पीजी की सीटों के लिए एनएमसी में आवेदन किया। जिससे स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़े और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। आवेदन करने के लिए जरूरी है कि विभाग में फैकल्टी समेत सभी जरूरी संसाधन होने चाहिए, तभी एनएमसी पीजी की कक्षाएं शुरू करने की अनुमति देता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.