बुलंदशहर, जनवरी 30 -- कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के नेत्र विज्ञान विभाग द्वारा यूपीएसओएस क्षेत्रीय सम्मेलन और पीजी अपडेट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस एक दिवसीय सम्मेलन में प्रदेशभर के अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ और पीजी छात्र शामिल होकर आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर मंथन करेंगे। नेत्र विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रो. दिव्या वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम शनिवार को सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य स्नातकोत्तर छात्रों और प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों को नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नए शोधों और तकनीक से रूबरू कराना है। इसमें विशेषज्ञों द्वारा उपदेशात्मक व्याख्यान, पैनल चर्चा और विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे डॉक्टर अपनी स्किल्स को और बेहतर बना सकें। इसके साथ ही स्थानीय हस्तशिल्...