कुशीनगर, मई 28 -- कुशीनगर। जनपद मुख्यालय स्थित स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में बिचौलियों की दखल नहीं रुक रही है। जल्दी इलाज कराने के एवज में दूरदराज से आए ग्रामीणों को अपने झांसे में लेकर ठग रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में निशुल्क इलाज की उम्मीद में आने वाले मरीजों से जांच से लेकर दवा दिलाने तक में पैसे ऐंठ ले रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में औसत डेढ़ हजार मरीज प्रतिदिन आते हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में भी लोग इलाज कराने पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल के अंदर और बाहर सक्रिय बिचौलिए इन्हें घेर लेते हैं। उनका जल्दी और बढ़िया इलाज कराने का सब्जबाग दिखाकर झांसे में ले लेते हैं और फिर जांच से लेकर दवा दिलाने तक मरीजों से पैसे ऐंठते हैं। अभी कुछ महीने पहले सीटी स्कैन के नाम पर करीब ढाई हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया था। उस आरोपी को अस्पताल प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.