देवरिया, नवम्बर 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग में डीएनबी कोर्स की मान्यता के लिए एनएमसी की ओर से नामित टीम ने शनिवार को निरीक्षण किया। टीम की सदस्य ने कोर्स के लिए निर्धारित मानकों के बारे में जानकारी ली और भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने संसाधनों, विभिन्न वार्डों, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं समेत अन्य बिंदुओं को देखा। मेडिकल कॉलेज गायनी विभाग में डीएनबी कोर्स के लिए प्रक्रिया की जा रही है। इसके मद्देनजर एनएमसी की ओर नामित टीम मानकों की जांच के लिए पहुंची। एक महिला डॉक्टर के नेतृत्व टीम के साथ उप प्राचार्य श्वेता सिंह एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल पहुंचीं। यहां गायनी की विभागाध्यक्ष डॉ. बबीता कपूर, डॉ. माया सिंह के साथ ओपीडी का निरीक्षण की। मरीजों की संख्या, इलाज के बारे में जानकारी ली। इसके...