देवरिया, दिसम्बर 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। शनिवार को करीब ढाई हजार मरीज पहुंचे थे। ज्वाइंट पेन, हड्डी, सांस, एलर्जी, आंख से संबंधित बीमारी से पीड़ितों की संख्या अधिक रही। हड्डी रोग, पल्मोनरी मेडिसिन, नेत्र, ईएनटी, बाल रोग, मेडिसिन में मरीजों की भीड़ रही। इसके कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर के कक्ष में जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। एक्स-रे सेंटर पर मरीजों की लम्बी कतार रही। देर पहुंचने और भीड़ देख करीब दस लोग बिना जांच कराए लौट गए। दवा के लिए मरीजों व तीमारदारों को मशक्कत करनी पड़ी, जिससे उन्हें परेशानी हुई। मौसम बदलने से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। सुबह से रजिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.