महाराजगंज, जून 18 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। फरेंदा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना में ज्वलनशील पदार्थ से झुलसी महिला मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। साठ फीसदी झुलसने से कोख में पल रहा आठ माह का बच्चा जन्म लेने से पहले ही दुनिया से विदा हो गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर मृत बच्चे को बाहर निकाला है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फरेंदा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर में रविवार देर रात घरेलू विवाद के बाद पत्नी बिस्तर पर सोने चली गई। आरोप है कि गोविंद उर्फ टल्लू ने बिस्तर पर ही ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल पर गिरा दिया। 28 वर्षीय सुमन आठ माह की गर्भवती थी। आग की लपटों में घिरी सुमन जब घर से बाहर भागी तो ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर हालत में उसे सीएचसी फरेंदा पहुंचाया। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.