बहराइच, अप्रैल 27 -- बहराइच, संवाददाता । जिले के विभिन्न मार्गों पर सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। मृतक की पत्नी व पुत्री समेत सभी घायलों को इलाज के लिये मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बहराइच - लखनऊ हाइवे के दरगाही पुरवा के पास रोडवेज बस की टक्कर से फखरपुर थाने के ग्राम बुबकापुर के मजरा शिवराजपुर निवासी बाइक सवार भगवान दीन (35) पुत्र केढ़ी व उसकी पत्नी पिंका देवी व पुत्री ऊषा गम्भीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को मेडिकल कालेज लाया गया , जहां चिकिस्तक ने परीक्षण के बाद भगवान दीन को मृत घोषित कर दिया। मृतक फखरपुर कस्बे आ रहा था। उधर , रिसिया थाने के पेरी गांव के पास शुक्रवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंत में इसी थाने के सुकई पुरवा निवासी अखिलेश पाल (21) पुत्र चौभुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.