हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय ढंग से मनाया गया। प्राचार्य डॉ. जी.एस. तितियाल ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। संबोधन में प्राचार्य एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने राष्ट्र निर्माण में कर्तव्य निभाने का आह्वान किया। छात्राओं ने देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। संकाय, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...