कन्नौज, फरवरी 5 -- तिर्वा, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सात फरवरी को कैंसर से संबंधित एक सेमिनाॅर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कैंसर जैसी घातक बीमारियों, रोकथाम व उसके बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। सेमिनार में प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से विशेषज्ञों को बुलाया गया है। जिससे कैंसर संबंधित बीमारियों में एमबीबीएस व पीजी छात्र अत्याधुनिक तकनीकों से परिचित हो सके। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में सपा सरकार में कैंसर भवन का निर्माण कराया गया था, लेकिन करीब 10 बर्ष बीत जाने के बाद भी यह अस्पताल शुरू नहीं कराया जा सका। इसके बावजूद मेडिकल काॅलेज में कैंसर विभाग में सर्जन एवं अन्य स्टॉफ की नियुक्ति की गई थी। जिसमें कीमो आदि की व्यवस्था शुरू की गई थी। कैंसर अस्पताल को सुचारू रूप से शुरू करने के लिए मेडिकल कॉलेज में पहली बार सात फरवरी शनिवार को...