रायबरेली, फरवरी 12 -- तिलोई,संवाददाता। अमेठी जिले के तिलाई में स्थिति मेडिकल कॉलेज में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना शुरू हो गई। कूल्हे की बीमारी से ग्रसित एक युवक को सफल प्रत्यारोपण किया गया। इससे जहां युवक को नहीं जिंदगी मिल गई तो वहीं अब वह आराम से चलने फिरने लगा है। क्षेत्र के गढ़हरी गांव के रहने वाले बीस वर्षीय सुनील पुत्र विद्यादीन को कूल्हे की परेशानी से ग्रसित होने पर उसे असहनीय दर्द के साथ चलने फिरने में दिक्कत थी। वह इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां जांच में पाया गया कि उन्हें एवीएन नामक बीमारी है। इसमें कूल्हे के हेड में रक्त संचार रुक जाने से हड्डी सूखकर नष्ट होने लगती है। यह समस्या प्राय: अधिक मात्रा में स्टेरॉयड दवाओं के सेवन या अत्यधिक शराब सेवन के कारण हो सकती है। निजी अस्पतालों में कूल्हा बदलने का खर्च लाखों...