धनबाद, जून 18 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मेल बिल्डिंग की ओपीडी में मंगलवार की सुबह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ठप रहा। रजिस्ट्रेशन ठप होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ देर बाद मैन्युअल रजिस्ट्रेशन किया गया, जिससे वहां काउंटरों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान परेशान मरीज और उनके परिजनों ने हंगामा किया। भीड़ के कारण कई मरीज रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके। 300 से अधिक मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा। दोपहर बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ। इसके बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। अधिकारियों की मानें तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में सर्वर की समस्या के कारण परेशानी हुई है। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ओपीडी की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत मरीज खुद स्कैन एंड शेयर से टोकन ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.