देवरिया, अक्टूबर 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ उमड़ी। बुधवार को करीब साढ़े तीन हजार से अधिक लोग इलाज कराने पहुंचे थे। हर जगह मरीजों को इंतजार करना पड़ा। डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर मरीजों की लम्बी कतार रही। देर से पहुंचने और भीड़ देखकर करीब 40 लोगों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा। वहीं मेडिसिन, आर्थो, ईएनटी, स्कीन, सर्जरी में मरीजों की कतार रही। वायरल बुखार, गले व कान, ज्वाइंटपेन, दाद, खाज के अधिक संख्या में मरीज पहुंचे थे। डॉक्टर के कमरे में पहले जाने को लेकर नोंकझोक हुई। दवा और बिलिंग काउंटर पर भी मरीजों की लम्बी लाइन लगी थी, जिससे उन्हें देर तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। छठ पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज में बुधवार को अस्पताल खुलने पर मरीजों की भीड़ उमड़ी। शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.