फतेहपुर, फरवरी 18 -- मलवां। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियांव सिंह मेडिकल कालेज में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, फतेहपुर के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, ओपीडी, वार्डों और अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं का अवलोकन किया। प्राचार्य डॉ. आर.के. मौर्या ने कहा कि संस्थान उच्च गुणवत्ता का सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मैनिकेन लैब की शुरुआत को चिकित्सा शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया, जिससे छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों जैसा प्रशिक्षण मिल सकेगा। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को चिकित्सा विज्ञान के महत्व और स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली से अवगत कराना रहा, जिससे उनमें चिकित्सा क्षेत्र को करियर के रूप में अपनाने की प्रेरणा जगी।

हिंदी हिन्...