बागपत, फरवरी 14 -- मेडिकल कॉलेज का विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार को पिलाना और बागपत ब्लॉक के आसपास के ग्रामीण और विभिन्न संगठनों के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए डीएम से मेडिकल कॉलेज को मीतली गांव में ही बनाए जाने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, किसान मजदूर संघ प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू मलिक और भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर के साथ दर्जनों गांव के लोगो ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम से वार्ता के बाद लोगों ने बताया कि मत्स्य विभाग से एनओसी प्राप्त किए जाने के लिए कहा है। एनओसी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज मीतली में ही बनाया जाएगा। बताया कि नियम के अनुसार मेडिकल कॉलेज 200 बेड के अस्पताल से 10 किलोमीटर दूरी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.