पीलीभीत, जनवरी 20 -- पीलीभीत, संवाददाता। स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध अस्पताल को रोगी परिवहन सुविधा सुदृढ़ करने के लिए दो नई अत्याधुनिक एंबुलेंस मिली हैं। एंबुलेंस उत्तर प्रदेश मेडिकल कॉर्पोरेशन की ओर से उपलब्ध कराई गई हैं। नई एंबुलेंस में रोगियों की सुरक्षा और उपचार को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। प्रत्येक एंबुलेंस में दो बेड की व्यवस्था है, जिसमें एक रोगी और दूसरा परिजन अथवा सहायक के लिए है। इसके साथ ही तीन बैठने की सीटें भी दी गई हैं।आपात स्थिति में बेहतर देखभाल के लिए एंबुलेंस में नर्सिंग कार्य के लिए स्थान, इमरजेंसी मेडिकल किट और ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने उत्तर प्रदेश मेडिकल कॉर्पोरेशन के प्रति आभार जताया है। कहा कि इस पहल से क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओ...