देवरिया, जून 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सोमवार को रोगियों की भीड़ रही। इसके चलते मरीजों को डॉक्टर तक पहुंचने में समय लगा। पहले दिखाने को लेकर रोगी आपस में उलझते रहे। वहीं सर्जरी विभाग की ओपीडी में रोगियों ने बाहरी के ओपीडी में प्रवेश पर हंगामा कर दिया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला। मेडिकल कालेज में नए, पुराने 2320 रोगियों ने पंजीकरण कराया। इतनी बड़ी संख्या में रोगियों के आने के चलते ओपीडी में भीड़ लगी रही। सबसे भीड़ मेडिसीन विभाग में रही। इसके बाद हड्डी रोग विभाग में दोनो चिकित्सक कक्षों के सामने रोगियों की भरमार रही। कक्ष संख्या 19 के सामने ओपीडी से लेकर गैलरी में शौचालय तक लोग कतार में खड़े रहे। यही हाल कक्ष संख्या 21 का भी रहा। सर्जरी विभाग की ओपीडी में च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.