मथुरा, फरवरी 6 -- केडी मेडिकल कॉलेज के 30 संकाय सदस्यों को योग्यता आधारित चिकित्सा शिक्षा से परिचित कराने, शिक्षण विधियों में सुधार करने तथा मूल्यांकन तकनीकों को बढ़ाने आदि पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की आब्जर्वर प्रो. (डॉ.) पूनम लाम्बा की देखरेख में केडी मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ प्राध्यापकों ने प्रशिक्षु सदस्यों को बेसिक कोर्स इन मेडिकल एज्यूकेशन पर विस्तार से जानकारी दी। केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में ऐसी कार्यशालाएं बहुत उपयोगी हैं। अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को मेडिकल शिक्षा में हो रहे परिवर्तनों की जानकारी दिलाया जाना बहुत जरूरी है। प्राचार्य और डीन डॉ. आरके अशोका ने राष्ट्रीय चिकित्सा आ...