वैशाली, जून 23 -- जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर नीतीश कुमार की सरकार में जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी और भाजपा के मंत्री मंगल पांडेय के बाद अब बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के पीछे पड़ गए हैं। प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल से पूछा है कि वो बताएं कि वो क्लर्क से मेडिकल कॉलेज के मालिक कैसे बने और किन-किन नेताओं के बच्चों को वहां से डॉक्टर बनाया गया है। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि तमाम पार्टियों के दर्जनों नेताओं के बच्चे जायसवाल के मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर बने हैं। उन्होंने कहा कि अगर जायसवाल उनके सवालों का जवाब नहीं देते हैं तो वो कुछ दिन बाद सारे पेपर के साथ जायसवाल के कॉलेज को लेकर खुलासे करेंगे। वैशाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि 'दिलीप जायसवाल को अपनी ही सरकार से सही इस मामले की जांच करानी चाहिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.