प्रयागराज, फरवरी 18 -- थरवई थाना क्षेत्र के बेरुई गांव के अप्पे चालक और उसके साथियों ने प्रोफेसर से दस हजार रुपये छीन लिए। प्रोफेसर ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। लाल बहादुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज शांतिपुरम के एसोसिएट प्रोफेसर सत्य प्रकाश रवि ने तहरीर में बताया कि सोमवार को घर से मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। सहसों चौराहे पर अप्पे मिला। अप्पे से फाफामऊ जा रहे थे। अप्पे में पहले से चालक सहित तीन लोग सवार थे। सभी शराब पिए थे। इस पर उन्होंने गाड़ी रोकने को कहा। इस पर तीनों अप्पेसवार दुर्व्यवहार करने लगे। मेरे जेब से दस हजार रुपये छीनकर गाड़ी से उतार कर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.