अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़। राज्य सरकार के बजट से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने वाले प्रस्तावों पर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। लंबे समय से दीनदयाल अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित करने का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। वर्तमान में जिले में जेएन मेडिकल कॉलेज पर गंभीर मरीजों का अत्यधिक दबाव बना रहता है, जिससे उपचार व्यवस्था प्रभावित होती है। लोगों का मानना है कि एक और मेडिकल कॉलेज स्थापित होने से मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा और भीड़ का दबाव कम होगा। इसके अलावा मलखान सिंह जिला अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त इमरजेंसी ब्लॉक निर्माण का प्रस्ताव भी लंबित है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों और आमजनों को उम्मीद है कि बजट में इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलने से जिले की चिकित्सा सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। .... फोटो दीनदयाल ...