उरई, जनवरी 7 -- उरई। औषधि निरीक्षक झांसी और उरई की टीम ने बुधवार दोपहर राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन के जन औषधि केंद्र पर छापा मारा। मरीज को बाहर की दवा औषधि केंद्र से दिए जाने की शिकायत पर टीम ने छापा मार कड़ी कार्रवाई की है। केंद्र में अधिकारियों ने दवाओं के क्रय विक्रय पर रोक लगा इसे बंद करा दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में इमरजेंसी के पास चल रहे रविन्द्र सिंह के जन औषधि केंद्र में मरीज को जेनेरिक दवा की जगह बाहर की महंगी दवाइयां बेची गई थी। औषधि केंद्र से मरीज को दवा देने का वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि आपका अपना अखबार हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले को संज्ञान लेने के बाद सहायक आयुक्त औषधि झांसी मंडल झांसी दीपक शर्मा और ड्रग इंस्पेक्टर उरई डॉ देवयानी दुबे ने बुधवार को जन औषधि केंद्र पर छापा मारा। टीम ने छानबीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.