हरिद्वार, फरवरी 11 -- कक्षाओं का किया बहिष्कार, लैब उपकरण, प्रोजेक्टर, पेयजल आपूर्ति की मांग पर नहीं मिला आश्वासन हरिद्वार, संवाददाता। जगजीतपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने मांगों को लेकर धरना बुधवार को दूसरे दिन जारी रखा। मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने कक्षा का बहिष्कार करते हुए कॉलेज के गेट पर मांगों को लेकर धरना दिया। छात्रों ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन ने कुछ मांगों को लेकर आश्वासन दिया है लेकिन लैब के उपकरण, प्रोजेक्टर जैसी मुख्य मांगों पर कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन जब तक उनकी मुख्य मांगों को लेकर ठोस आश्वासन नहीं देता तब तक धरना जारी रहेगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को लैब में आवश्यक उपकरणों की मांग, जलापूर्ति सुचारु करने, खराब पड़े प्रोजेक्टर को ठीक कराने की मांग...