धनबाद, नवम्बर 25 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड सरकार ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों के 14 एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी की। पदोन्नति पाए चिकित्सकों में छह डॉक्टर धनबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के हैं। अधिसूचना के अनुसार धनबाद मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ मनोज कुमार दुबे और डॉ लालबाबू टुडू, हड्डी रोग विभाग के डॉ विजय प्रताप सिन्हा व डॉ सुनील कुमार, नेत्र रोग विभाग के डॉ उदय शंकर सिंह और एनेस्थीसिया विभाग के डॉ उपेंद्र नाथ वर्मा को प्रोफेसर बनाया गया है। पदोन्नति के साथ डॉ लालबाबू टुडू, डॉ सुनील कुमार और डॉ उदय शंकर सिंह का स्थानांतरण भी किया गया है। डॉ लालबाबू टुडू को दुमका मेडिकल कॉलेज, डॉ सुनील कुमार को पलामू मेडिकल कॉलेज और डॉ उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.