बहराइच, जनवरी 19 -- बहराइच, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज परिसर में बनी मजार के ढांचे को जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार को ढहा दिया गया है। इसके अंदर बनी मजार को लोगों ने स्वयं हटा लिया था, इसके बाद कार्रवाई की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पूर्व में कोर्ट की ओर से आदेश पारित किया गया था कि जो भी अवैध तरीके से ढांचा बने हुए हैं उसे तत्काल हटवा दिया जाए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में कमिश्नर व तत्कालीन जिलाधिकारी ने भी इसे ढहाने का आदेश दिया था, लेकिन इसे ढहाया नहीं जा सका था। लोगों ने लिखित रूप से दिया था कि अवैध ढांचा को हटा लिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने जिलाधिकारी को पत्र देकर अवगत कराया कि अवैध तरीके से मजार बनी हुई है। एक मजार की आंड़ में 12 से 14 मजार बना दी गई थीं। पत्र के क्रम मे जिलाधिकारी के निर्देश पर लोगों से बातची...