कुशीनगर, जनवरी 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के आर्थो वार्ड में भर्ती गंभीरा मरीजों के लिए एक्स-रे की बेड साइड सुविधा उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। यह व्यवस्था सभी मरीजों के लिए नहीं होगी। उन्हीं के लिए होगी, जो जांच केंद्र तक जाने में असमर्थ होंगे। ऐसे मरीजों की डॉक्टर के परामर्श के बाद ही जांच की जाएगी। इसके लिए एक पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन मंगाई गई है। जल्द ही व्यवस्था के शुरू हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे की नि:शुल्क सुविधा है। मरीजों की सहूलियत के लिए तीन स्थानों पर जांच की व्यवस्था की गई है। इसके लिए दो डिजिटल और ओपीडी में एक स्थान पर पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई गई है। आर्थो, मेडिसिन, चेस्ट सहित विभिन्न विभागों से जरूरत महसूस होने पर डॉक्टर मरीजों को जांच के लिए लिखते हैं। इसके अलावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.