देवरिया, फरवरी 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के आर्थो, मेडिसिन, ईएनटी विभाग में भीड़ रही। मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। स्किन, नेत्र व बाल रोग में मरीजों की संख्या अधिक रही। चेस्टपेन, पैरलासिस की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे थे। श्वास, जोड़ों के दर्द, बुखार, पेट दर्द, सर्दी, खांसी, कान की बीमारी से पीड़ित अधिक मरीज रहे। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। ईसीजी और एक्स-रे सेंटर, पैथालाजी जांच के लिए मरीजों की भीड़ रही, उन्हें एक से डेढ़ घंटे प्रतीक्षा करनी पड़ी, जिससे परेशानी हुई। मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। शनिवार को करीब 2000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, वहीं फालोअप में भी मरीज पहुंचे थे। आर्थों विभाग में भीड़ अधिक...