सिमडेगा, मार्च 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विधायक भूषण बाड़ा ने शुक्रवार को जिले में मेडिकल कॉलेज खुलवाने का मामला विस सत्र में उठाया है। विधायक द्वारा पूछा गया कि आदिवासी बहुल जिले में पूर्व में मेडिकल कॉलेज खोलने हेतु सरकार से स्वीकृति प्रदान की गई थी। लेकिन प्रशासनिक उदासिनता से कॉलेज को दूसरे जिले में स्थापित किया गया। इस पर सरकार ने इस सवाल को अस्वीकारात्मक बताया। इस पर विधायक ने नराजगी व्यक्त की। उन्होंने सरकार के जवाब का खंडन करते हुए कहा कि अगर जिले में पूर्व में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु सरकार से स्वीकृति प्रदान नहीं की गई थी, तो वर्ष 2020 में मेडिकल कॉलेज निर्माण के नाम पर ठेठईटांगर के अंबापानी में जमीन चिन्हित क्यों कराई जा रही थी। मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति नहीं मिलने के बावजूद जमीन चिंहित कर भोले भाले जनता को गुमराह करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.