जहानाबाद, जनवरी 21 -- कुर्था, निज संवाददाता कुर्था में सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाये जाने की मांग को लेकर एक शिष्ट मण्डल ने पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से मिलकर अपना मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व सुनील यादव व डॉ राम विनय यादव ने किया। मांग पत्र सौपे जाने के बाद उक्त नेता द्वय ने कहा कि मंत्री से मिलना इस दिशा में सार्थक प्रयास रहा। उन्होंने मांग पत्र में वर्णित तथ्यों पर गंभीरता से विचार किये जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बतौर प्रभारी मंत्री होने के कारण अपनी जिम्मेदारी और अपना कर्तव्य बताया। महाविद्यालय के सभी तकनिकी बिंदुओं पर विभाग के मंत्री और अधिकारीयों से विमर्श करने की बात कही। प्रतिनिधि मण्डल में उक्त लोगों के अलावे पूर्व मुखिया जमालूद्दीन अंसारी, धर्मेंद्र शर्मा, अमित कुमार आदि लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.