गिरडीह, अक्टूबर 30 -- गिरिडीह। गिरिडीह सहित जामताड़ा, धनबाद और खूंटी में केंद्र सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी देने पर केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह झारखंड के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। राज्य में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता को देखते हुए यह निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक निर्णय करार दिया और कहा कि यह निर्णय न केवल झारखंड के लिए बल्कि विशेष रूप से गिरिडीह जिले, जो कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, के लिए एक बड़ी सौगात है। बताया कि नई दिल्ली में वित्त मंत्रालय की हुई बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। ये मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.