लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ। ऑल इंडिया रजिस्टर्ड नर्सेज फेडरेशन (एआईआरएनएफ) ने स्वशासी एवं सरकारी मेडिकल कॉलेजों में तैनात नर्सिं सवंर्ग को पीजीआई, केजीएयमू, लोहिया संस्थान एवं यूपीयूएमएस सैफई के समान सेवा भत्ता देने की मांग उठायी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग वर्मा ने मुख्य सचिव को इस संदर्भ में पत्र भेजा है। अनुराग का कहना है कि यह भत्ते उन्हीं मानकों के अनुरूप मांगे गए हैं। जो मौजूदा समय में प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में लागू हैं। जबकि मेडिकल कॉलेज में यह भत्ते नहीं दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेजों में तैनात नर्सिंग स्टाफ 24 घंटे सेवा देने के साथ मरीजों की देखभाल, फार्मेसी प्रबंधन, स्टोर कीपिंग, वार्ड मैनेजमेंट आदि काम देख रहे हैं। नर्सिंग भत्ता नौ हजार प्रतिमाह, वर्दी एवं धुलाई भत्ता 2,250, मकान किराया भत्ता 3,600 रुपये या मूल वेतन का 20% ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.