धनबाद, जनवरी 2 -- धनबाद, संवाददाता नए साल की शुरुआत जिले के दो सबसे बड़े अस्पतालों में खुशियों के साथ हुई। बुधवार की आधी रात 12 बजे से लेकर गुरुवार दोपहर एक बजे तक मेडिकल अस्पताल और सदर अस्पताल में कुल 23 शिशुओं ने जन्म लिया। इनमें 10 बेटे और 13 बेटियां हैं। साल के पहले ही दिन नवजात की किलकारियों ने प्रसूति वार्ड को खुशियों से भर दिया। परिजनों के चेहरों पर खुशियां साफ झलक रही थीं। नए साल की पहली डिलीवरी मेडिकल अस्पताल में रात लगभग 12.10 बजे हुई। टुंडी की गायत्री हेंब्रम ने पुत्र को जन्म दिया। गुरुवार की दोपहर तक मेडिकल अस्पताल में कुल 17 शिशुओं का जन्म दर्ज किए गए। वहीं सदर अस्पताल में छह प्रसूताओं ने स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...