बस्ती, जनवरी 11 -- फटने के कारण आवासीय परिसर में जलापूर्ति का दबाव कम हो गया था। विशेषकर टाइप-1 और टाइप-2 ब्लॉक की ऊपरी मंजिलों पर स्थित टंकियों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इससे यहां रहने वाले चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और अन्य कर्मचारियों के परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उप प्राचार्य डॉ. अनिल यादव ने शनिवार को मरम्मत के निर्देश दिए। उनके आदेश पर तकनीकी टीम ऑक्सीजन प्लांट के पास पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद लीकेज को दुरुस्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...