पूर्णिया, फरवरी 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में शुक्रवार को जरूरतमंद रोगी की सुविधा के लिए इक्को कार्डियोग्राफी की सुविधा शुरु की गई है। इसका शुभांरभ मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में धीरे धीरे सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है जांच के मामले में अधिक से अधिक और बेहतर सुविधा प्रदान की जाय। इससे पहले बायोप्सी की सुविधा भी यहां शुरु की गई थी। इस जांच के लिए रोगी को बाहर जाना पड़ता था। अब किसी भी तरह के गंभीर ऑपरेशन से पहले बायोप्सी की जांच भी की जाती है। इसी तरह से अब इक्को कार्डियोग्राफी की सुविधा भी रोगी को तत्काल सप्ताह में एक दिन मिलेगी। बाद के दिनों में इसका विस्तार करते हुए जांच की सुविधा के दिन बढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.