पूर्णिया, दिसम्बर 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के आउटडोर में बढ़ी रोगी की संख्या को देखते हुए छोटी-छोटी चिकित्सकीय और जरुरी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आउटडोर की सुविधा में एक दर्जन से अधिक वार्ड संचालित हैं जबकि इनसे जुड़े कई छोटी छोटी जांच की सुविधा भी अलग अलग विभाग में सुनिश्चित की गई है। यह सुविधा संबंधित विभाग में रोगी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सुनिश्चित की गई है ताकि अत्यधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आउटडोर में गायनी और मेडिकल विभाग समेत और अन्य जरूरी विभागों में जरूरत के रोगी को इस चिकित्सकीय सुविधा का लाभ मिल सके। इस सुविधा में अलग से बीपी जांच केन्द्र की सुविधा प्रदान की गई है। यह सुविधा महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग तय की...