पटना, जनवरी 30 -- राज्य के मेडिकल कॉलेजों से विभिन्न विषयों में पीजी करने वाले 490 चिकित्सकों के पदस्थापन की तैयारी की जा रही है। इन सभी चिकित्सकों को अनिवार्य सेवा के तहत दो वर्षों के लिए राज्य के विभिन्न अस्पतालों में तैनात किया जायेगा। ये सभी चिकित्सक बैच 2022-25 के हैं और 2025 की परीक्षा उत्तीर्ण हैं। ये सारे चिकित्सक जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में अपनी सेवा देंगे। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार एनाटॉमी विभाग में 17, एनेस्थेसिया में 26, बायोकेमिस्ट्री में 13, कम्युनिटी मेडिसिन में 10, डर्मेटोलॉजी में 11, फारेंसिक मेडिसिन में चार, मेडिसिन विभाग में 59, माइक्रोबायोलॉजी में 12, महिला एवं प्रसूति विभाग में 64, शिशु रोग में 43, पैथोलॉजी में 22, फार्माकोलॉजी में 21, पीएमआर में चार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.