जमशेदपुर, फरवरी 4 -- राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत 22 सहायक प्राध्यापकों को सह प्राध्यापक के पद पर प्रोन्नति दी गई है। प्रोन्नति के साथ कई शिक्षकों का तबादला भी किया गया है। इसके अलावा दो सह प्राध्यापकों को उसी पद पर अन्य मेडिकल कॉलेजों में स्थानांतरित किया गया है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के फिजियोलॉजी विभाग की डॉ. पूनम मेहता को दुमका मेडिकल कॉलेज, फार्माकोलॉजी विभाग की डॉ. रीना झा को हजारीबाग भेजा गया है। वहीं, मेडिसिन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विक्रम मुर्मू और डॉ. मंगेश दोराई को प्रोन्नति के बाद एमजीएम में ही पदस्थापित रखा गया है। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग की डॉ. रामेश्वरी बेक को प्रोन्नति के साथ एमजीएम कॉलेज स्थानांतरित किया गया है। एमजीएम के ईएनटी विभाग के डॉ. रोहित झा को सह प्राध्यापक बनाकर हजा...